छत्तीसगढ़

लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में जल समस्या निवारण के लिए बोर खनन,राजा तालाब के हालात को लेकर युवा पार्षद कामरान ने आलाधिकारियों से समय की मांग की

 

रायपुर। वार्ड विकास के लिए लगातार सक्रीय एवं कांग्रेस पार्टी के समर्पित सिपाही शहर जिला कमेटी महामंत्री व लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 34 के पार्षद युवा तुर्क श्री कामरान अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि वार्ड के अंतर्गत आदर्श चौक में बोर खनन हेतु प्रस्ताव पास होने के पश्चात, क्षेत्र वासियों के साथ बैठक लेकर किस जगह पर बोर करवाना है, इस पर चर्चा की गई |

 

साथ ही इस विषय मे सर्वसम्मति से जो जगह सुनिश्चित की गई है, वहां बोर खनन किया जाना है| इस संबंध में क्षेत्र की सम्मानित निवासी एवं माताएं बहने बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

इस दौरान पार्षद कामरान अंसारी द्वारा क्षेत्र की अन्य समस्याओं के बारे में भी क्षेत्र वासियों से जानकारी ली गई | इसमें लोगों ने हर संभव साथ देने हेतु अग्रसर रहने का वादा किया | राजा तालाब की स्थिति को देखते हुए राजा तालाब की सफाई एवं गहरीकरण करने के लिए निगम एवं शासन को पत्र के माध्यम से सूचना दिया जा चुका है, एवं और सूचना दिया जाएगा | समय अवधि पर निराकरण न होने की स्थिति पर, समस्त क्षेत्र वासियों द्वारा तालाब की गंभीर स्थिति से निगम को अवगत कराने हेतु सभी आलाधिकारी से मिलने के लिए समय की मांग की गई |

Related Articles

Back to top button