बंगलुरु मे राहुल गांधी की पार्टी नेताओं के साथ बैठक ,मुख्यमंत्री सिद्धारमैयाभी रहे मौजूद

कर्नाटक के बंगलुरु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के राज्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी उपस्थित रहे।
देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए, जिसका परिणाम चुनाव आयोग ने मंगलवार को जारी किया। इस लोकसभा चुनाव में जहां एक ओर भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने पूरा जोर लगाया, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने विपक्षी दलों को जोड़कर इंडी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा। हालांकि चुनाव परिणाम में कांग्रेस को सिर्फ 99 सीट मिल सकीं। वहीं इंडी गठबंधन 230 सीट जीतने में कामयाब हैं
इस लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस पार्टी की सीटों की संख्या भी बढ़ी है, जो कि पिछले 2019 के चुनाव में 52 थीं, अब बढ़कर 99 हो गई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है, जो कि उनके 2019 की 303 सीटों से काफी कम है।



