गोल्ड मेडिलिस्ट नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज़ हत्या का आरोप

महासमुंद। महासमुंद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहा पर बसना थाना अंतर्गत ग्राम देवरी में एक नवविवाहित महिला गोल्ड मेडलिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मृतिका के पति कपूर चंद साव को हिरासत में ले लिया है और हत्या के आरोप में उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है, की बीती रात देवरी गांव में नवविवाहित महिला उर्मिला साव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात को मृतिका के ससुराल वालों ने परिजनों को सूचना दी की उर्मिला साव की मृत्यु हो गई है। मृतिका उर्मिला साव (उम्र 25 वर्ष) की शादी ग्राम देवरी में कपूर चंद साव से शादी 3 माह पूर्व ही हुई थी। मृतिका की जिस कमरे में मृत्यु हुई थी, उसको घर वालों ने स्वयं ही सील कर दिया था। घटना की सूचना के बाद बसना पुलिस और तहसीलदार के मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर सील हुए कमरे को खोला गया। जहां महिला की लाश मृत अवस्था में बेड पर पड़ी मिली। लाश को जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। मृतिका के पिता राम कुमार साव ने बेटी की मृत्यु पर आरोप लगाते हुए कहा की उर्मिला शाव की हत्या हुई है। 3 माह पहले ही शादी हुई और बेटी के ससुराल वाले मोबाइल में बात भी नहीं करने देते थे। कल रात को अचानक फोन आया की आपकी बेटी उर्मिला साव की मृत्यु हो गई और जब आकर देखें तो शरीर पर कई जगह चोट के निशान देखने को मिले हैं। मामले में परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।



