छत्तीसगढ़

एमईसी (मेक) जोन एकेडमी प्री स्कूल का भवन का हुआ उदघाटन

 

अंग्रेजी माध्यम इस स्कूल में बच्चों के लिए की गई है सम्पूर्ण समुचित व्यवस्था

 

जगदलपुर।आज 26 मई को जगदलपुर मिशन स्कूल मैदान में नई तैयारियों के साथ एम ई सी (मेक) जोन एकेडमी प्री स्कूल का भवन का उदघाटन रिबन काट कर विधिवत रुप से बिशप रेव्ह डॉक्टर श्री सैमुअल सुना, रेव्ह श्री लॉरेंस दास द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री निखिल दास राज, उपाध्यक्ष श्री दीपक राज मंडल उपस्थित थे।बच्चों के इस स्कूल उदघाटन मौके प र एपिस्कोपल चर्च के सदस्य गण ,अभिभावक भी उत्साह पुर्वक उपस्थित थे।विदित हो कि पुर्व में 1950 से यहाँ हिदी माध्यम में स्कूल बच्चों को शिक्षा देने संचालित था ,कुछ स्थितियों के चलते यह शिक्षा व्यवस्था बीच मे बन्द रही। पूर्व में उक्त स्कूल से शिक्षा अर्जन कर अनेकोनेक बच्चे वर्तमान में विभिन्न छेत्रों में समाज के बेहतरी को लेकर अपनी भूमिका भी निभा रहे हैं ।

 

आर्थिक अभाव से शिक्षा के बुनियादी अधिकार से नई पीढ़ी वंचित ना हो उसके लिए कम शुल्क के साथ बेहतर शिक्षा की जरुरतों को शहर के इस स्कूल में प्ले ग्रुप ,नर्सरी के साथ एलके जी कक्षाओं की व्यवस्था बच्चों की आवश्यकता एवं सुविधाओं के हिसाब से किया गया है ।

 

बच्चों के लिए सभी कक्षाओं में खूबसूरत आकर्षक व्यवस्था के साथ बच्चों की सुरक्षा व रखरखाव की व्यवस्था व अनुभवी शिक्षकों व प्रबंधन के साथ एम ई सी (मेक) जोन एकेडमी प्री स्कूल अब बस्तर में शिक्षा को गति एवं बेहतर स्वरूप देने तैयार है।

Related Articles

Back to top button