वनवे पर मीडिया द्वारा सतत प्रकाशन से जिम्मेदारों तक पहुंची जनसमस्या – पब्लिक वॉइस
प्रभावित व्यापारियों ने प्रशासन व प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सह्योगकर्ताओं का माना आभार
जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव। प्रशासन द्वारा लागू वनवे को लगभग दो सप्ताह बाद गुरुवार को जिला कलेक्टर ने रद्द करने का निर्णय लिया।
उल्लेखीय है कि वनवे नियम के लागू होते ही इसका विरोध होना शुरू हो गया था। निर्णय के खिलाफ आम नागरिकों के अलावा प्रभावित व्यपारीगण भी लंबबन्ध होने लगे थे। वनवे का व्यापक असर न होता देख व जनसमस्या को ध्यान में रखते हुये प्रशासन ने इसे वापस लेने का फैसला लिया।
सामाजिक संस्था पब्लिक वॉइस के रोहित सिंह आर्य ने कहा कि मीडिया लगातार इस विषय को लेकर ख़बरें प्रकाशित करती रही जिस वजह से जिम्मेदारों तक आवाज़ पहुंची। समस्त नागरिकों, प्रभावित व्यापारियों की ओर से प्रशासन,मीडिया, सोशल मीडिया, ग्रुप्स एवं समस्त प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सह्योगकर्ताओं का हृदय से आभार।



