छत्तीसगढ़

उड़ीसा राज्य के नवरंगपुर भाजपा लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार में पहुंचे पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप

 

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मा०श्री “लच्छूराम कश्यप” व युवा नेता भरत कश्यप ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान! उड़ीसा राज्य के नवरंगपुर लोकसभा सांसद प्रत्याशी बलभद्रो मांझी जी व विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्री गौरीशंकर मांझी जी के समर्थन में किया प्रचार प्रसार। ग्राम उकियापाली, ग्राम आमड़ा में गांव गांव जनसंपर्क बैठक कर ग्रामवासियों को देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की योजनाओं का जानकारी व उपलब्धियां को बताया गया और आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने एवं भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान वनवासी मौर्य,निलकुमार बघेल,भरत कश्यप,सावेंद्र सेठिया,निलाम्बर सेठिया, लच्छीनधर भतरा, लक्ष्मण नायक,दया सिंदू आदि उपस्थित थे।*

Related Articles

Back to top button