छत्तीसगढ़

अब जब वनवे प्रयोग का परिणाम सामने आ ही गया है तो प्रशासन तत्काल रद्द करे वनवे नियम – पब्लिक वॉइस

 

एस.बी.आई रोड़ में जाम लगने की प्रमुख वजह शराब दुकान है – पब्लिक वॉइस

 

 

जगदलपुर । जिला प्रशासन द्वारा वनवे करने का निर्णय को लगभग अब एक सप्ताह होने को आ गया है। इस निर्णय को प्रतिदिन जनाक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। आमजन सहित व्यापारी, मरीज़, कर्मचारी और इमरजेंसी गाड़ियाँ भी प्रभावित हो रही हैं। बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने भी वनवे के निर्णय पर अपना समर्थन न होने की बयान जारी कर दिया है। जिसे देखते हुये अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द वनवे समाप्त किया जा सकता है।

 

शहर के मध्य स्थित शराब दुकान को अन्यंत्र स्थानांतरित करने व वनवे से हो रही समस्याओं से आमजनों को निजात दिलाने के लिये निरंतर संघर्षरत सामाजिक संगठन पब्लिक वॉइस ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अब जब वनवे प्रयोग के परिणाम सामने आ ही गए है तो जनभावना को सर्वोपरि मानते हुये इसे तत्काल प्रशासन को रद्द कर देना चाहिए।

 

संगठन के रोहित सिंह आर्य ने कहा कि एस.बी.आई रोड़ में यातायात अव्यवस्थित होने की प्रमुख कारणों में से एक शराब दुकान है शासन-प्रशासन को जनहित को ध्यान में रखते हुये जल्द शराब दुकान को स्थानांतरित करना चाहिए। आर्य ने आगे कहा कि वनवे करने के बाद से शराब दुकान की भीड़ पूरी तरह से अनियंत्रित हो गयी सड़क के ऊपर व दोनों ओर गाड़ियां बेधक पार्क किये जा रहे हैं। ट्रैफिक इतना ज्यादा अव्यवस्थित हो गयी है कि माताओं बहनों का आवागमन लगभग अवरुद्ध अवस्था मे है। लोग अब इस रास्ते से ख़ासकर रात में गुजरने में झिझकने लगे है। इस सब बातों को देखते हुये तत्काल वनवे को रद्द कर देना चाहिए और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये अन्य विकल्पों पर कार्य करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button