छत्तीसगढ़

अशोका बिरयानी सेंटर में लगा ताला, गृह मंत्री बोले- मामले की होगी जांच…

रायपुर। राजधानी रायपुर के मशहूर अशोका बिरयानी सेंटर की मुश्किलें बढ़ गयी है। अशोका बिरयानी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की गटर की सफाई के दौरान हुई मौत और उसके बाद सेंटर के कर्मचारियों द्वारा पत्रकारों से की गई बदसलूकी पर कार्रवाई हुई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और जब तक जांच जारी है, तब तक अशोक बिरयानी को बंद किया जाएगा।

 

तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित अशोका बिरयानी सेंटर के गटर की सफाई करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पर पहुंचे पत्रकारों से सेंटर के कर्मचारियों ने बदसलूकी की थी। मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार की बात पता चली है, उन्हें ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। विषय की जाँच की जा रही है। जब तक जाँच जारी है, तब तक अशोक बिरयानी को बंद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button