छत्तीसगढ़

सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब इस तारीख़ को होगा फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोल स्कैम मामले में सेंट्रल जेल में बंद निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया (Soumya Chaurasia) सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर आज की बहस टल गई है. अब शुक्रवार 12 अप्रैल को जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. बता दें कि तकनीकी कारणों की वजह से जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीखजानकारी के मुताबिक, ईडी की स्पेशल कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई. सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के बाद पहली बार निचली कोर्ट में जमानत याचिका लगी है. पिछली कांग्रेस सरकार में ताकतवर और प्रभावशाली अफसर रहीं सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से लगातार वे सेंट्रल जेल रायपुर में बंद हैं.

 

इससे पहले कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट ने गलत तथ्य पेश करने पर उन पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था. वहीं, बिलासपुर हाईकोर्ट भी चौरसिया की ओर से लगाई गई जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. को आगे बढ़ाया गया है.

 

Related Articles

Back to top button