राष्ट्रीय

लोकसभा के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 8वी लिस्ट,ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज के खिलाफ उतारे उम्मीदवार

Spread the love

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की है। इसमें चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। कांग्रेस ने अपनी आठवीं लिस्ट में चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इसमें उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की चार लोकसभा सीट, मध्य प्रदेश और झारखंड की तीन-तीन लोकसभा सीटें शामिल हैं।

इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में गुना से राव यादवेंद्र सिंह, दामोह से तारवीर सिंह लोधी, विदिशा से प्रताप भानु शर्मा, झारखंड में खुंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग सीट से जय प्रकाशभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा तेलंगाना में आदिलाबाद से डॉ. सुगुन कुमारी चेलीमला, निजामाबाद से ततीपति जीवन रेड्डी, मेडक से नीलम मधु, भोनगीर से चमला किरण कुमार रेड्डी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने डॉली शर्मा को गाजियाबाद और शिवराम वाल्मीकि को बुलंदशहर से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा पार्टी ने नकुल दुबे को सीतापुर और वीरेंद्र चौधरी को महाराजगंज से मैदान में उतारा है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button