खेल
रॉयल चैलेंजर्स ने दर्ज की पहली जीत, पंजाब को चार विकेट से हराया

आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने घर पर पहला मैच खेला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इस सीजन के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पंजाब की टीम पहला मुकाबला जीतकर आई थी।
4 विकेट से जीती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19.2 ओवर में 177 रन का टारगेट चेज करके पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। इस मैच में विराट कोहली टीम के हीरो रहे। विराट कोहली ने 49 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली। वहीं, दिनेश कार्तिक ने 10 गेंदों पर नाबाद 28 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। दिनेश कार्तिक के अलावा महिपाल लोमरोर ने भी 8 गेंदों पर नाबाद 17 रन बनाए।



