छत्तीसगढ़
शुभ मुहूर्त में रायपुर में जलाई गई होलिका, लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई, कहा- हैप्पी होली

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में होलिका दहन धूमधाम से मनाया गया। नागरिकों ने शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया। मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से होलिका माता की पूजा की गई। इसके बाद बेदी पर रंग-गुलाल लगाकर होलिका के जयकारे लगाये गए। रात सवा 11 बजे शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। रायपुरा स्थित मानसरोवर कॉलोनी में लोगों ने धूमधाम से होलिका दहन किया। महिलाओं और पुरुषों ने एक दूसरे के गले लगाकर गुलाल लगाये। होली त्योहार की एक दूसरे को बधाई और शुभकानाएं दी। इस दौरान बच्चे, बड़े, बुजुर्गों सभी ने एक स्वर में कहा- हैप्पी होली।



