छत्तीसगढ़

सुरजपुर मे छुई खदान धसने से युवक की मौत, महिला गंभीर

सूरजपुर : सूरजपुर के छुई खदान में एक बड़ा हादसा हो गया। खदान घंसने के एक की मौत हो गयी, जबकि एक की हालत गंभीर है। घटना उस वक्त की है, जब अवैध रूप से छुई मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। स्थानीय लोगो की मदद से दोनों को खदान से बाहर निकाला गया। एक की मौत एक गम्भीर रूप से घायल, घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सूरजपुर रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक, ओड़गी विकासखंड के लांजित निवासी पांच लोग शुक्रवार को गांव के बाहर गौठान के पास जंगल से लगे छुई खदान में छुई मिट्टी निकालने के लिए सुबह 10 बजे गए थे। छुई मिट्टी खदान से लगातार छुई मिट््टी निकालने के कारण सुरंग बन गई है। सुरंग के अंदर राजमन कुर्रे (30), सुमित्रा गुर्जर पति सुखेंद्र गुर्जर (28) घुसकर छुई मिट्टी निकाल रहे थे। साथ गए अन्य लोग खदान से मिट्टी लेकर बाहर आ गए थे।

Related Articles

Back to top button