छत्तीसगढ़
सिन्धी समाज मे चुनाव सर्वसम्मति से होंगे
जगदलपुर- श्री पूज्य सिन्धी पंचायत एवम श्री गुरु सँगत गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव 30 मार्च शाम 6 बजे सिंधु भवन में होना है सिन्धी पंचायत के सचिव मनीष मूलचंदानी ने जानकारी दी सिन्धी समाज मे तीन वर्षीय कार्यकाल 2024-2027 का चुनाव समाज सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से ही होगा, इस चुनाव में पंचायत के पाँच पदाधिकारियों का चयन साथ ही गुरुद्वारा कमेटी के तीन पदाधिकारियों का चयन समाज के समस्त सदस्यों की सर्वसम्मति से नियुक्त किए जाएंगे. पदाधिकारियों की नियुक्ति पश्चात कुछ दिनों में ही वे अपनी टीम के कार्यकारिणी की नियुक्ति करेंगे.



