कांग्रेस पार्टी किसान हितैषी बनने का ढकोसला बाजी करे बंद पहले किसानो को दिलाये न्याय — जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे

BY-Naveen Shrivastava

जगदलपुर । कोंडागांव जिलाध्यक्ष नरेंद्र नेताम और बस्तर जिलाध्यक्ष एव अनशनकारी नरेंद्र भवानी ने सयुंक्त प्रेस विज्ञापिती जारी कर कहा की दिनांक 2/12/2020 को मारंगपुरी में कांग्रेस पार्टी की लचर व्यस्था के चलते विभाग की जानबुझकर लापरवाही के चलते भोले भाले किसान स्व धनीराम ने आत्म हत्या कर ली थी लेकिन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी मृतक किसान के पत्नी सुमित्रा एवं उनके दो बेटियों संग दो दिन से लगातार आमरण अनशन कर रहे नरेंद्र भवानी और भारत कौशिक ने मंच से आरोप लगाते हुए कहा है की यह आत्महत्या नहीं है यह हत्या है आत्महत्या करने हेतु प्रोत्साहित किया गया है। सम्बंधित अधिकारियों द्वारा और परिवार को अनाथ बनाया गया है जिसके खिलाफ 5 सूत्रीय मांगो को ले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी कोंडागांव बस स्टेंड के बाजू में आमरण अनशन का मोर्चा खोल अनशन पर बैठे है। दोनों नेता ने कहा है कि आगामी दिनों में अगर जिला मांगो परविचार नहीं करती है तो, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी इसी तरह आमरण अनशन पर यथावत बनी रहेगी लेकिन बिना मांगो पे चर्चा किये अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेगी

अनशन में उपस्थित रहे
नरेंद्र नेताम, अनशनकारी नरेंद्र bhawaani, अनशन कारी भारत कौशिक, अगेस नेताम, ज्ञान, किसान पत्नी सुमित्रा, कमलेश्वरी, लवेश्वरी, एम* *अन्य साथी गण उपस्थित है।

Related Articles

Back to top button