महासमुंद लोकसभा से प्रवीण चंद्राकर को टिकट देने की मांग



मलयाली एसोसिएशन अध्यक्ष ने श्री वेणुगोपाल को पत्र लिखकर रखी मांग
रायपुर।ऑल इंडिया मलयाली एशोसीयेशन ने राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी श्री के सी वेणुगोपाल को पत्र लिखकर महासमुंद लोकसभा से प्रवीण चंद्राकर को टिकट दिए जाने की मांग की है ।
अपने पत्र संगठन में एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पल्लई ने ने लिखा है कि समाज सेवी श्री प्रवीण चंद्राकर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष पद पर रहने के साथ महासमुंद जिले के युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे हैं एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवभी 2020 में रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं समाजसेवी श्री चंद्राकर ने 25 वर्षों से अधिक समय से पार्टी के लिए अपनी सेवा प्रदान करते आ रहे हैं वे अपने राजनीतिक पृष्ठभूमि में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र एवं कुर्मी समाज में अधिरूप से काम करते आ रहे हैं ।वर्तमान स्थिति में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर श्री चंद्राकर को अगर प्रत्याशी के रूप में चुना जाता है तो वह आसानी से महासमुंद लोकसभा से जीत हासिल कर लेंगे तथा उन्हें टिकट देने से लोकसभा के कांग्रेस पार्टी में पक्ष में प्रभावी पड़ेगा श्री चंद्राकर कुर्मी समाज से आते हैं तथा विभिन्न सीटों में भी कुर्मी समाज की बहुलता है इन सारे बातों को संज्ञान लेते हुए मलयाली असोसिएशन के उक्त अध्यक्ष ने श्री प्रवीण चंद्राकर को महासमुंद लोकसभा से टिकट देने की मांग की है.



