हाईकोर्ट का अहम फैसला: निकाह के लिए मुस्लिम लड़की का बालिग होना जरूरी नहीं

लड़की युवा हो चुकी है, तो उसे अपना जीवनसाथी चुनने का अधिकार है। वह खुद यह तय कर सकती है कि उसे अपना जीवन किस के साथ बिताना है। इसके साथ ही कोर्ट ने नाबालिग होने के बावजूद लड़की की शादी को जायज ठहराया। हाईकोर्ट ने बुधवार को एक मुस्लिम दंपती की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। पंजाब के मोहाली में रहने वाले 36 साल के व्यक्ति ने जनवरी में 17 साल की नाबालिग लड़की से निकाह किया था। प्रेमी जोड़े के फैसले से उनके परिजन नाराज हैं। इस वजह से दंपती ने निकाह के बाद हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांग की है

दंपती ने याचिका में कहा कि उन्होंने मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया है, लेकिन इसमें दोनों के परिवार की सहमति नहीं थी। शादी से नाराज दोनों परिवारों से उन्हें खतरा है। सुरक्षा के लिए उन्होंने मोहाली के SP से गुहार लगाई थी, लेकिन उन्होंने मदद नहीं की। मजबूरन उन्हें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा lइधर, लड़की के घरवालों ने दलील दी थी कि लड़की बालिग नहीं है, ऐसे में उसकी शादी वैध न मानी जाए। लड़की के परिजन ने उसे उनके साथ भेजने की मांग की, लेकिन हाईकोर्ट ने कहा कि लड़की अपने पति के साथ रह सकती है। कोर्ट ने मोहाली के SSP को दंपती को सुरक्षा देने का आदेश भी दिया

Related Articles

Back to top button