प्रेमिका ने हाथ-पैर बांधकर प्रेमी को जिंदा जलाया, केरोसिन डालकर दिया वारदात को अंजाम

कर्नाटक के बंगलूरू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी को शादी का प्रपोजल देने के बहाने घर बुलाया और उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान 27 साल के किरण के रूप में हुई है। आरोपी महिला का नाम प्रेरणा है और उसकी उम्र भी 27 साल बताई जा रही है। ये दोनों एक टेलीकॉम स्टोर में साथ काम करते थे। पिछले एक साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रेरणा पिछले कुछ समय से किरण से नाराज चल रही थी। उसे लगता था कि किरण उसे नजरअंदाज कर रहा है और उससे शादी नहीं करेगा। इसी गुस्से में उसने किरण की हत्या की साजिश रची।

 

मंगलवार को प्रेरणा ने किरण को दक्षिण बंगलूरू के अंजनपुरा स्थित अपने घर बुलाया। उस समय घर पर प्रेरणा की मां और भाई नहीं थे। किरण के आने के बाद दोनों ने कुछ देर बात की। इसके बाद प्रेरणा ने किरण की आंखों पर पट्टी बांध दी और उसे एक कुर्सी पर बिठा दिया। इसके बाद प्रेरणा ने किरण को कुर्सी से बांधना शुरू किया। जब किरण ने इसका विरोध किया, तो प्रेरणा ने उसे झांसा दिया। उसने कहा कि वह उसे एक खास तरीके से प्रपोज करना चाहती है, जैसा आजकल विदेशों में बहुत मशहूर हो रहा

 

किरण उसकी बातों में आ गया और प्रपोजल का इंतजार करने लगा। जब किरण की आंखों पर पट्टी बंधी थी और वह कुर्सी से बंधा हुआ था। इसी बीच प्रेरणा ने पहले से तैयार रखा ज्वलनशील पदार्थ (केरोसिन) उस पर डाल दिया और आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि प्रेरणा ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और किरण को मरते हुए देखती रही। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) डीएल नागेश ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि प्रेमी की अनदेखी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

Related Articles

Back to top button