नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा निगम के स्वामित्व की शासकीय भवनों की छत पर एल.ई.डी. बोर्ड स्थापित कर विज्ञापन प्रदर्शन करने हेतु निविदा आमंत्रित

जगदलपुर — नगर पालिका निगम जगदलपुर के अंतर्गत निगम स्वामित्व के शासकीय भवनों पर एल.ई.डी बोर्ड स्थापित कर प्रदर्शन करने हेतु बंद लिफाफा पद्धति से किए जाने हेतु कोरा रुचि की अभिव्यक्ति प्रपत्र 15 अप्रैल 2026 से 05 मई 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय के राजस्व शाखा में पहुंचकर प्राप्त की जा सकते हैं। मोहर बंद रुचि की अभिव्यक्ति को दिनांक 08 मई 2026 को अपरान्ह 4:00 तक केवल स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक से बंद लिफाफा पद्धति के आधार पर आमंत्रित है। प्राप्त निविदाओ को उसी तिथि 08 मई 2026 को शाम 5:00 बजे उपस्थित निविदादाता एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएगी।
जिन शासकीय भवनों में एल.ई.डी.बोर्ड स्थापित कर विज्ञापन का प्रदर्शन किया जाना है का विवरण निम्नानुसार अंकित है। जिसमें नया बस स्टैंड टर्मिनल बिल्डिंग एवं उक्त परिसर में अन्य कॉम्प्लेक्सो के ऊपर कुल 03 नग, सिटी ग्राउंड मुख्य मार्ग पर स्थित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के ऊपर 02 नग, न्यू नरेंद्र टॉकीज के सामने निगम स्वामित्व के कॉम्प्लेक्स के ऊपर 01 नग, गीदम रोड में स्थित महात्मा गांधी स्कूल के पास सुलभ शौचालय के ऊपर 01 नग, स्विमिंग पूल चौपाटी मुख्य द्वार पर स्थित 06 दुकानों के ऊपर 01 नग, स्विमिंग पूल परिसर में स्थित फूड कोर्ट के ऊपर 01 नग, नगरगुड़ी भवन के ऊपर 01 नग,टेकरी वाले हनुमान मंदिर के पास फुल दुकानों की छत पर 01 नग एवं दलपत सागर आईलैंड के समीप शुलभ शौचालय की छत पर 01 नग विज्ञापन का प्रदर्शन किया जाना है। शासकीय भवनों में स्थापित एल.इ.डी.बोर्ड का साइज 10×8 वर्ग फीट से अधिकतम 12×8 वर्ग फिट होगा। एल.इ.डी. बोर्ड पर विज्ञापन का अधिकार के लिए ऑफर 01 वर्ष हेतु आमंत्रित की गई है। परंतु एजेंसी का विज्ञापन करने का अधिकार अधिकतम 05 वर्ष का होगा जिसमें प्रत्येक वर्ष में ऑफर दर में 10% की वृद्धि होगी इस प्रकार कुल 04 बार 10-10% की वृद्धि की जाएगी।
निविदा कार्य का विवरण नगर पालिका निगम जगदलपुर स्वामित्व की शासकीय भवनों की छत पर एल.ई.डी बोर्ड स्थापित कर विज्ञापन प्रदर्शन सरकारी ऑफसेट दर प्रति वर्ग फिट प्रतिवर्ष 1400 रुपए मात्र, धरोहर राशि प्रति एलईडी बोर्ड हेतु 1लाख रूपये, संचालन के अवधि 5 वर्ष एवं रुचि की अभिव्यक्ति प्रपत्र फार्म की कीमत 5000 रूपये रखी गई है।अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन समय पर राजस्व /बाजार शाखा में तथा निगम के वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।
यह टेंडर प्रक्रिया संजय पांडे महापौर एवं संग्राम सिंह राणा राजस्व सभापति के निर्देश तथा आयुक्त प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है।



