छत्तीसगढ़

समाज, परिवार में सवेंदनाओं को सहेजने इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर ने किया सराहनीय पहल

 

किया गया कामकाजी महिला शक्ति का सम्मान

 

क्लब की ओर से मिक्सर ग्राइंडर प्रदान किया गया

 

जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव। इस देश मे लाखों करोड़ों महिलाएं हैं जो दिन रात इमानदारी और मजबूत संकल्प शक्ति के साथ काम कर रही और परिवार चला रही है पर इन्हें जानता कौन है अगर ऐसी समाज की स्त्री तबके को सम्मान मिले तो इसमें कोई दो मत नहीं की धरती में संवेदना को सहेजा जा सकता समाजिक एवं रचनात्मक कार्य में लगी इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व महिला दिवस पर कुछ इसी तरह की भावनाओं के साथ कामकाजी महिलाओं को सम्मानित किया गया यह सराहनीय और इस तरह का काम होते रहना चाहिए ।

 

08 मार्च महिला दिवस पर महाशिवरात्रि व्रत होने के कारण शनिवार को महिला दिवस मनाया गया।जिसमें क्लब की ओर से लाभार्थी महिला का सम्मान किया गया। जो कि खुद काम करके परिवार का भरण पोषण कर रही है।क्लब की ओर से मिक्सर ग्राइंडर प्रदान किया गया।

इनर व्हील क्लब अध्यक्षा ममता सिंह राणा ने कहा लाभार्थी महिला का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है। हर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। हमने जिनका सम्मान किया वह बहन पढ़ी-लिखी भी नहीं है लेकिन वह अपने पैरों पर खड़ा होकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है।हमने वूमेन ऑफ द डे सम्मान से सम्मानित किया। बिना पढ़े लिखे होकर भी अपने आप को आत्मनिर्भर बनना गौरव की बात है। लक्ष्मी राव का सम्मान करके इनर व्हील क्लब अपने आप को गौरन्वित महसूस कर रही है।समाज के लिए उन्होंने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उषा गोंदी,डॉ सरिता थॉमस, नीता जलोटा, अलका गुप्ता,दीपिका सोनी,सारिका चिलचोलकर,लाइबा चामड़िया, प्रियंका गुप्ता सहित इनर व्हील क्लब के सदस्य गण उपस्थित है

Related Articles

Back to top button