राष्ट्रीय

मोदी की गारंटी कभी पूरी नहीं हुई,आम चुनाव में होगा बदलाव’, शरद पवार ने PM पर साधा निशाना

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से देश के लोगों की दी गई ‘गारंटी’ या वादे कभी पूरे नहीं हुए। वह पुणे में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के कार्यकर्ताओं की पहली सभा में बोल रहे थे। इस दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) नेता सचिन अहीर भी मौजूद थे।

पवार ने कहा, आज का कार्यक्रम ऐतिहासिक है। महाराष्ट्र और देश में (आगामी आम चुनाव) बदलाव देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री देश को एक अलग रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। देश के शासक लोगों की भलाई के लिए काम नहीं कर रहे हैं। किसान गहरे संकट में हैं। उन्होंने दावा किया कि किसान एक साल से ज्यादा समय से केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन वह उन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, मोदी की गारंटी कहां है? पीएम मोदी ने कई वादे किए लेकिन वे कभी पूरे नहीं हुए।

उन्होंने आगे कहा, पीएम मोदी ने भोपाल में कहा कि राकांपा भ्रष्ट पार्टी है। मैं इस बयान को चुनौती देता हूं। अगर महाराष्ट्र सहकारी बैंक या सिंचाई परियोजनाओं में किसी तरह का घोटाला होता है तो जांच होने दें। सरकार विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करके और ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button