छत्तीसगढ़

नानगुर शाउमावि में वार्षिकोत्सव पर रंगारंग आयोजन

 

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दी बेहतरीन प्रस्तुति

 

जगदलपुर ,नवीन श्रीवास्तव।स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नानगुर


के संयुक्त तत्वाधान में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का सफल आयोजन नानगुर में संपन्न हुआ ।

 

कार्यक्रम का शुरुआत सबसे पहले विधिवत रूप से मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शांति बघेल उपस्थिति रही ।इस वार्षिक उत्सव में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस अवसर पर निधि , चंद्रकांत सेठिया,उषावती सेठिया, राजन ध्रुव एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों के साथ अभिभावक उपस्थित रहे कार्यक्रम के शाला के प्राचार्य ने सफल आयोजन एवं शानदार प्रदर्शन को लेकर बच्चों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button