छत्तीसगढ़

धर्मांतरण को लेकर बनेगा कानून, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून बनाया जाएगा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा और धार्मिक न्यास मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में यह घोषणा की है। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की डेमोग्राफी को बर्बाद करने के लिए बहुत सारी शक्तियां काम कर रही है। उसे रोकने के लिए यह कानून लाया जा रहा है। लीगल धर्मांतरण के अतिरिक्त अवैध तरीके से धर्मांतरण को रोकने के लिए यह कानून लाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button