राष्ट्रीय

तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्रमुक पर बरसे, लोकतंत्र का सम्मान न करने के आरोप

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे। रविवार को राजधानी चेन्नई पहुंचे नड्डा ने प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी- द्रमुक पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डीएमके के पास बुद्धिमत्ता की कमी है। नड्डा ने यह भी आरोप लगाया कि द्रमुक नेताओं के मन में लोकतंत्र के प्रति बुनियादी सम्मान नहीं है। चेन्नई में जनसभा को को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा है कि सत्तारूढ़ द्रमुक तमिलनाडु के लोगों की मेहनत पर पानी फेर रही है। इससे पहले चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश भाजपा नेताओं ने नड्डा का स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को आगाह किया
चेन्नई की रैली में आक्रामक अंदाज में दिखे भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा, जब मैं यहां आया, तो बाजार बंद थे, स्ट्रीट लाइटें बंद थीं, बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। ऐसे नजारों के कारण उन्हें आपातकाल के दिन याद आ गए। उन्होंने सत्ता परिवर्तन की चेतावनी देते हुए डीएमके नेता और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को आगाह भी किया। उन्होंने कहा, स्टालिन अधिक दिनों तक सत्ता में टिक नहीं पाएंगे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के निर्देश पर तमिलनाडु पुलिस ने बाजार बंद करवा दिए। किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई।

 

उन्होंने सवाल किया कि तमिलनाडु में क्या यही लोकतंत्र है, क्या यही तमिलनाडु की परंपरा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने तमिलनाडु के चेन्नई में जेआईपी पार्टी के ‘एन मन्ना, एन मक्कल’ पदयात्रा में भाग लिया।

सत्ताधारी डीएमके पर हमला करते हुए भाजपा प्रमुख नड्डा ने कहा, DMK के मायने वंशवाद (डायनेस्टी), धन की उगाही (Money swindling) और कट्टा पंचायत (Katta Panchayat) है। उन्होंने भाजपा समर्थकों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों का भी जिक्र किया।

नड्डा ने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। तमिलनाडु में भाजपा का जनाधार मजबूत करने और पार्टी को बहुमत दिलाने का आह्वान करते हुए बीजेपी चीफ नड्डा ने कहा, इस प्रदेश में कमल खिलने दीजिए, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 2027 में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तमिलनाडु बेहद खास है। तमिलनाडु के बेटे एम एस स्वामीनाथन ने देश में कृषि क्रांति लाई। सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। बकौल जेपी नड्डा, हम सभी जानते हैं कि भाजपा के नेता- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्र निर्माण के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तमिलनाडु के समृद्ध योगदान को समुचित सम्मान दिया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button