राष्ट्रीय

जेल जाएंगी पूनम पांडे! अफवाह फैलाने की कितनी है सजा

 

पूनम पांडे ने वीडियो संदेश जारी किया है और कहा है कि सर्वाइकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई है. जागरूकता फैलाने की कोशिश की थी. उन्होंने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स से माफी मांगी है. वहीं, पूनम पांडे पर कानून कार्रवाई हो सकती है और उन्हें जेल जाना पड़ सकता है.

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध था, लेकिन अगले ही दिन यानी शनिवार को पूनम पांडे ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि वह जिंदा हैं. अपनी मौत की झूठी खबर खुद पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर शेयर की और पब्लिसिटी बटोरने की कोशिश की है. उनकी इस हरकत पर लोगों का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट गया है. ऐसे में जानना जरूरी हो गया कि क्या पूनम पांडे पर फेक खबर फैलाने को लेकर कानूनी कार्रवाई हो सकती है?

 

दरअसल, एक्ट्रेस को फेक खबर फैलाने के मामले में जेल हो सकती है. साथ ही साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है. आईटी एक्ट-2000 की धारा 67 के तहत अगर कोई पहली बार सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का दोषी पाया जाता है, तो उसे तीन साल की जेल हो सकती है. साथ ही 5 लाख रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है. अगर यही अपराध दोहराया तो दोषी को 5 साल की जेल और 10 लाख रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है.

 

 

Related Articles

Back to top button