छत्तीसगढ़
नीतीश कुमार ने ली नौवीं बार सीएम पद की शपथ , सम्राट और विजय ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

पटना: बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएम नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब उन्होंने नौवीं बार सीएम पद की शपथ ले ली है। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा और फिर सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ ही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
नौवीं बार नीतीश बने सीएम, बिहार को मिले दो डिप्टी सीएम
नीतीश कुमार ने आज बिहार में नौवीं बार सीएम पद की शपथ ली है। उनके साथ ही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।



