चंदू तांडी के सहयोग और संघर्ष से राजधानी के इन फुटकर व्यापारियों के बदले दिन…

रायपुर।वर्षों से सुनहरे भविष्य का सपना लेकर संघर्ष करने वाले स्थानीय रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 के फुटकर व्यापारियों के चेहरे में इन दिनों चमक देखते ही बनती है और हो भी क्यों ना आखिर किसी के मजबूत सहारे से अब उनकी जिंदगी जो बदल गई है और व्यापारी कहते है यहां यह जो सकारात्मक परिवर्तन हुआ है इसके पीछे एक नाम है चंदू तांडी जी हां चंदू तांडी कोई नया नाम नहीं है अपने संघर्षों के साथ दूसरों की मदद करते चंदू ने अपना मुकाम खुद बनाया है। विदित हो कि सामाजिक कार्यों को लेकर उनका अपना मुकाम है वहीं वे भाजपा से भी जुड़े हुए हैं इससे पहले काफी लंबे समय से फुटकर व्यापारी यहां अपना ठेला और गुमटी लगाकर पालन पोषण करते थे इससे पहले 2008 में इनकी पक्की दुकान हुआ करती थी परंतु उसको तोड़े जाने के बाद इन व्यापारियों से उनका दुख-दर्द पूछने वाला कोई नहीं था ऐसे समय में चंदू ने उन्हें अपनी सहायता दिया और उनके अधिकारों को लेकर संघर्ष भी किया जिसके बाद से इन फुटकर व्यापारियों को अब राहत मिली है ।वही चंदू कहते हैं कि मेरा लक्ष्य लोगों के यथासंभव मदद करना है लोग चाहे तो मुझसे 96 44823380 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button