
माल गांव स्वास्थ्य केंद्र 32 गांव का एक मात्र स्वास्थ्य केंद्र है,प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से सौतेला व्यवहार–नरेंद्र भवानी
BY-Naveen Shrivastava
जगदलपुर ।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है की ग्राम पंचायत माल गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माल गांव के साथ साथ 32 गांव का एक मात्र स्वास्थ्य केंद्र है. जिसमे 12 पंचायत तथा 32 गांव के निवासी इस स्वास्थ्य केंद्र का लाभ ले रहे है यह स्वास्थ्य केंद्र सन् 1984 से आज तक लोगो को सेवा देते आ रहा है ! जिसमे पूर्व में एक एम.बी.बी.एस. डॉक्टर और उनके स्टाफ हुआ करते थे परंतु समय के साथ यह केंद्र भी बड़ा आकार ले लिया !*
वर्तमान में दो डॉक्टर पदस्थ है ये दोनों आयुष विंग के डॉक्टर है वर्तमान में कोरोना काल से ग्रामवासी इसी अस्पताल में मुख्य रूप से आकर अपना इलाज करवा रहे हैं इस अस्पताल में दो डॉक्टर पदस्थ है परन्तु एक डॉक्टर जिला प्रशासन उन्हें जगदलपुर के अस्पताल से मुक्त नही कर रहे है जबकि यहां के डॉक्टर धृतलहरे को माल गांव में डॉक्टरो की कमी महसूस हो रहा है
कोरोना काल से अभी तक लगभग 7 से 8 माह से डॉक्टर माल गांव नही आ रहे है और जगदलपुर में ही उन्हें जिला प्रशासन द्वारा कार्य करने को कहां गया है. प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार किया जाना निंदनीय है !जहां दो डॉक्टर पदस्थ होने के बावजूद भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मिलने में परेशानी हो रहा हैं वहां सिर्फ एक डॉक्टर ही वर्तमान में कार्यरत हैं जो पूरी तरह से अपना कर्तव्य निभा रहे है किन्तु जब दो डाक्टर थे तब परेशानी तो थी ही अब एक डाक्टर है तो परेशानिया भी बड़ी है !
वहीं भवानी ने कहा है कि डॉक्टर धृतलहरे नही होने के वजह से ग्रामीणों को उचित स्वास्थ्य लाभ नही मिल रहा हैं। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए डॉक्टर धृतलहरे को पुनः माल गांव मुख्यालय में जिला प्रशासन को भेजना होगा व इस स्वास्थय केंद्र को अच्छी देख रेख की जरुरत है मांग पे जिला प्रशासन ध्यान नहीं देगी तो जरुरी आंदोलन किया जाएगा



