छत्तीसगढ़

बोरिखुर्द में निकाली गई अक्षत कलश यात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब…. प्रभु श्रीराम की जयकारों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घर-घर सम्पर्क किया 

 

 

हरिमोहन तिवारी 

रायपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को श्रीराम जन्म भूमि से आए अक्षत की भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

बोरियाखुर्द, के आर डी ए कॉलोनी स्थित शिव मंदीर से श्रद्धालुओं ने सोनू दानी एंव पार्षद उमाचंद्रहास निर्मलकर के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली।

कलश यात्रा पुरे कॉलोनी भ्रमण करते हुए शिव मंदीर के प्रांगण पर सम्पन्न हुई।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर सम्पर्क किया गया साथ ही प्रभु श्री राम के जयकारों के बीच घर-घर पूजित अक्षत व आमंत्रण पत्र देकर 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर प्रत्येक जन से अपने घर में दीवाली मनाने का आग्रह किया।

इसको लेकर यात्रा मार्ग में पड़ने वाले सभी दुकानदारों के साथ ही मिलने वाले आम जनमानस को अक्षत कलश वितरित किए और 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर सभी को सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ने का आह्वान किया इस अवसर पर सोनू, शर्मा, मंदिर समिती की महिलाओं सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे!

Related Articles

Back to top button