छत्तीसगढ़

सरकारी आवासीय स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया; POCSO के तहत मामला दर्ज

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में स्थित सरकारी स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने गुरुवार को पॉस्को एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि छात्रा कर्नाटक के तुमकुरू जिले के एक सरकारी आवासीय स्कूल में रहती थी। मामला तब सामने आया जब उसने पेट दर्द की शिकायत दर्ज कराई थी।

पेट दर्द की शिकायत ने किया खुलासा

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पेट दर्द की शिकायत के बाद माता-पिता उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया की छात्रा गर्भवती है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्रा का वजन बेहद कम था, लेकिन उसकी और छात्रा की हालत स्थित बनी हुई है। अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाल कल्याण समिति द्वारा छात्रा की काउंसलिंग की गई है। इस दौरान उसने कहा कि एक नाबालिग लड़के ने उसे साथ दुष्कर्म किया। हालांकि लड़के ने आरोपों को खारिज किया है।

छात्रा बार-बार बदल रही बयान- पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि छात्रा और उसके माता-पिता बातचीत नहीं कर रहे हैं, उनकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस ने बताया कि छात्रा अपने बयानों को बार-बार बदल रही हैं। पुलिस ने हम यह पता लगाने के लिए सभी से पूछताछ कर रहे हैं। घटना के सामने आने के बाद तुमकुरू जिला प्रशासन ने हॉस्टल के वार्डन को सस्पेंड कर दिया है।

Related Articles

Back to top button