छत्तीसगढ़
67 वी राष्ट्रीय स्कूल जूडो प्रतियोगिता में हेमवती नाग ने जीता कांस्य पदक

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव। छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोंडागांव जिले की जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग ने राष्ट्रीय जूनियर शालेय जूडो प्रतियोगिता जालंधर पंजाब में कोच मकसुदा हुसैन के मार्गदर्शन पर खेलते हुऐ कांस्य पदक अर्जित कर राज्य को एवं अपने जिले को गौरवान्वित किया है। हेमवती राज्य की उदयमान जूडो खिलाड़ी है इन्होंने अनेक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अपने नाम किया है इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय वूमेंस लीग में भी पदक प्राप्त कर नगद इनाम भी जीता है। हेमवती की इस उपलब्धि पर प्रदेश जूड़ो संघ के पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, शम्भू सोनी, बस्तर जिला जुडो संघ के अध्यक्ष किरण देव सचिव अब्दुल मोईम ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है।



