छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान, बोले-राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त देगी साय सरकार

भूपेश सरकार में शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि किसानों को अब ​राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि अब नहीं मिलेगी लेकिन उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने साफ किया है कि साय सरकार राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि देगी।

 

बता दें कि साय कैबिनेट की बैठक कल होगी, कल शाम 5 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर फैसला लिया जा सकता है। इस बीच लोरमी से बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि पिछले सरकार के फैसले के अनुसार किसानों को दिए जाने वाले राजीव गांधी न्याय योजना की राशि भी किसानों को दी जाएगी।

लोरमी के जरहागाँव में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका में आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हितैषी है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा पिछले सरकार के राजीव गांधी न्याय योजना धान खरीदी की चौथी क़िस्त की राशि जिसे कांग्रेस सरकार किसानों को नहीं दी थी। उस पैसे को भी हमारी सरकार देगी।

Related Articles

Back to top button