छत्तीसगढ़

महादेव घाट मे आपसी रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जूलूस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में रविवार को चाकूबाजी की घटना हुई थी. मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. इस चाकूबाजी में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. दूसरे युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

 

महादेव घाट में चाकूबाजी और हत्या के मामले में डीडी नगर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ 302 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद डीडी नगर पुलिस ने आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला।

आरोपियों का जुलूस निकालने का मकसद पुलिस का कानून व्यवस्था का संदेश लोगों को देना था. रविवार की शाम को महादेव घाट में चार लोगों ने दो युवकों पर चाकू से हमला किया था. दोनों युवक को एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान 18 साल का युवक आशीष बंजारे की मौत हो गई। मृतक का साथी उमेश मसकोले गंभीर रूप से घायल हैं. उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों में से दो आरोपी हत्या और दूसरे मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं. चार आरोपी में बिट्टू यादव, मुकेश, रवि ठाकुर और छोटू यादव शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button