कंगना रनौत ने जिस रिहाना को बताया था ‘मूर्ख’, वह कोरोना से जंग में हैं एक मिसाल

Rihanna Is Known For Her Philanthropy Work: रिहाना ने 2012 में क्लारा लॉयनेल फाउंडेशन की स्थापना की थी। यह संगठन दुनियाभर में शिक्षा और दूसरे कार्यों के लिए काम कर रहा है। मार्च 2020 में रिहाना के इस फाउंडनेशन ने कोविड-19 से निबटने के लिए 50 लाख डॉलर (लगभग 36 करोड़ रुपये) दान किए थे।
अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर किए एक ट्वीट के कारण चर्चा में आ गई हैं। जहां एक तरफ तमाम लोग उनके समर्थन में हैं तो वहीं कंगना रनौत ने उनपर जमकर निशाना साधा है। कंगना ने रिहाना को ‘मूर्ख’ तक कह डाला लेकिन वह गायकी के साथ-साथ अपने परोपकारी कामों के लिए भी जानी जाती हैं। खासतौर पर दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने आगे बढ़कर लोगों की मदद की।
रिहाना ने 2012 में क्लारा लॉयनेल फाउंडेशन की स्थापना की थी। यह संगठन दुनियाभर में शिक्षा और दूसरे कार्यों के लिए काम कर रहा है। मार्च 2020 में रिहाना के इस फाउंडनेशन ने कोविड-19 से निबटने के लिए 50 लाख डॉलर (लगभग 36 करोड़ रुपये) दान किए थे।



