छत्तीसगढ़

बालोद में सड़क हादसा: दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौके पर मौत, कई घायल

बालोद। जिले के नेशनल हाईवे- 30 पर चारामा घाट में शुक्रवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से यात्री बस टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई यात्री घायल भी हो गए हैं, जिन्हें कांकेर जिले के चारामा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामला बालोद के पुरूर थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के अनुसार, यात्री बस जगदलपुर से बैलाडीला की ओर जा रही थी। कांकेर के चारामा से 5 किलोमीटर दूर वो पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बस में फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कांकेर जिले के चारामा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। मृत यात्रियों की शिनाख्त की जा रही है।

Related Articles

Back to top button