छत्तीसगढ़

विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में 9 मंत्री कल लेंगे शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में 9 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखन देवांगन, श्याम बिहारी जयसवाल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी रजवाड़े शपथ लेंगे।

 

शपथ लेने वाले 9 मंत्रियों में एक सामान्य, एक एससी, 5 ओबीसी, 2 एसटी वर्ग से हैं। वहीं सरगुजा संभाग से 3 मंत्री, रायपुर संभाग से 2, बिलासपुर संभाग से 2, बस्तर और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button