छत्तीसगढ़

कवर्धा में एक भी रोहिंग्या मुस्लिम हो तो दिखाओ… पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का भाजपा को चैलेंज

 

कवर्धा। कवर्धा में रोहिंग्याओं को बसाने के बीजेपी के मुद्दे पर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने जवाब देते हुए कहा है कि कवर्धा में एक भी रोहिंग्या मुस्लिम हो तो मुझे दिखा दें। उन्होंने आगे कहा कि चाहे साजा हो या कवर्धा, भाजपा ने हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाया। कांग्रेस के तुष्टीकरण की राजनीति करने के आरोप पर अकबर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए इस झूठी कहानी का सहारा लेते हैं और इस बार भी यही हुआ।

 

राजनीति की शैली नहीं बदलूंगा

 

चुनाव में बीजेपी के सांप्रदायिक कार्ड का इस्तेमाल करने पर अकबर ने कहा कि उन पर प्रतिक्रिया न देना ही बेहतर है। मैं अपनी राजनीति की शैली नहीं बदलूंगा। जो कि धर्मनिरपेक्ष है। मैं अपने काम को लेकर आश्वस्त हूं और नहीं मानता कि सांप्रदायिक राजनीति कोई मुद्दा बनेगी। पाटन के बाद कवर्धा में काफी विकास हुआ। लोग ही निर्णय लेते हैं कि किस मुद्दे को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

 

मैं हार के लिए किसी को दोष नहीं देना चाहता

 

अकबर ने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव हारने के लिए किसी को दोष नहीं देना चाहता। मैंने राज्य में चौथा सबसे ज्यादा वोट हासिल किया। इस बार 1.05 लाख मिले (2018 में अकबर को 1.36 लाख वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 77,000 वोट मिले)। उन्होंने कहा कि भविष्य में मैं मतदाताओं को यह समझाने की कोशिश करूंगा कि वोट देते समय उनकी प्राथमिकताएं विकास और भाईचारा होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button