तीन बार नदियां पार करके पहाड़ों पर चढ़ते हुए छुपे हुए झरने तक पहुची ट्रेक टीम

मांझीपाल ट्रैक का सफलतापूर्वक संपादन।
जगदलपुर,नवीन श्रीवास्तव। यूथ हॉस्टल्स की बस्तर इकाई द्वारा मांझीपाल ट्रैक का 17 दिसंबर 2023, रविवार को आयोजन किया गया जिसमे 17 लोगो ने अपना रजिस्ट्रेशन किया था। 17 में से 3 अतिथि रायपुर से आए थे, 2 यूपी से और 1 झारखंड से थे। यह ट्रैक सुबह 6.30 बजे जगदलपुर से शुरु किया गया और 8 बजे तक सभी ट्रेकर दरभा ब्लॉक के मांझीपाल ग्राम के होमस्टे आमचो लाड़ी जो जगदलपुर से 38 km पर स्थित है पहुंच गए। होम स्टे पर चाय नाश्ता करते हुए एक दूसरे का परिचय करते हुए YHAI के उदेशय की जानकारी सभी प्रतिभागियों को दी गई और वहां से 10 बजे ट्रैक की शुरुवात की गई। यह ट्रैक 3 km का था पंरतु 3 km का ट्रेक बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा। पूरे रास्ते में तीन बार नदियां पार करके पहाड़ों पर चढ़ते हुए छुपे हुए झरने तक पहुंचे। बहुत से प्रतिभागियों के लिए यह पहला ट्रेक था। सभी ने ट्रेक के नियमों का पालन किया। यह ट्रेक कांगेर घाटी में किया गया जिसको करने में सभी ट्रेकर को जाने और आने में 5 घंटे लगे, उसके पश्चात होमस्टे में ही सभी ने दोपहर का भोजन करते हुऐ अपने अनुभवों को साझा किया और YHAI को धन्यवाद दिया। इस ट्रेक में 5 नए मेंबर बने।
यह ट्रेक एक दिन का था। तय किये गए शेड्यूल के अनुसार पर सभी समय पर वापस जगदलपुर पहुंच गए। इस ट्रेक को सफल बनाने में पूरे बस्तर की टीम का योगदान रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्री मनीष मूलचंदानी
यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया बस्तर इकाई द्वारा दी गई है।



