छत्तीसगढ़

भाजप नेता की हत्या मामले में जांच करेगी SIT,कांकेर में दुकानें-यात्री बसें बंद्

कांकेर। कांकेर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेसियों-नक्सलियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की सरकार आने से नक्सली बौखलाए हुए हैं।

 

रविवार रात हुई हत्या

 

पखांजूर के पुराना बाजार में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके विरोध में सोमवार को कांकेर के ज्यादातर इलाके बंद है। इसके चलते सारी दुकानें और यात्री बसों का संचालन भी बंद है। बांदे, पखांजूर, कापसी और बड़गांव में भी बंद का असर देखने को मिला है।

 

जांच के लिए SIT का गठन

 

हत्या की जांच के लिए पुलिस ने SIT का गठन किया है। रंजिश के चलते हत्या की आशंका है। फिलहाल शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। पुलिस को घटना स्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज व अन्य टेक्निकल जानकारी मिली है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस आठ साल पहले असीम राय पर आपसी रंजिश के चलते किए गए हमले के दोनों आरोपियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button