प्राइवेट हॉस्पिटलों में नाबालिगों को भी लगाया जा रहा था वैक्सीन , कोरोना टीकाकरण में लापरवाही – नोटिस जारी

रायपुर, रायपुर में कोरोना टीकाकरण में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। इसे लेकर CMHO ने निजी अस्पतालों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। 

मिली जानकारी के अनुसार शहर के निजी अस्पतालों में 18 साल से कम उम्र के बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन किया जा रहा था। ज​बकि अभी तक ऐसा आदेश जारी नहीं हुआ है। नियमों को लेकर लापरवाही बरतने वाले शहर के निजी अस्पतालों को नोटिस भेजा गया है। इसके साथ ही ट्रेंड स्टाफ से कोरोना वैक्सीन नहीं लगाया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही सीएचएमओ ने तत्काल नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।

Related Articles

Back to top button