पैसा डबल करने का झांसा देकर की लाखो की ठगी, चिटफंड कंपनी का आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। चिटफंड कंपनी में पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगी का एक और मामला सामने आया हैं। ठगी करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी दिनों से फरार था। भिलाई नगर और एसीसीयू की टीम ने मिलकर आरोपी को असम के होजाई से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज। दिया है। भिलाई नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुलाब सोनकर ने 18 जुलाई 2023 को धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसने फेसबुक में एक एड देखा, जिसमें जल्द रकम दोगुना करने के बारे में जानकारी दी गई थी। उसने दमन फाइनेंस कंपनी धोलाखेड़ा चंडीगढ़ संपर्क किया और उसमें पैसा निवेश किया। उसने बताया कि उसने 4 जनवरी 2023 से 19 मई 2023 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 13 लाख 447 रुपए जमा किया। जब निवेश की अवधि पूरी हो गई तो उसने कंपनी में संपर्क किया। इस पर उन्होंने रकम देने मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।



