छत्तीसगढ़
प्रोटेम स्पीकर बने रामविचार नेताम,राज्यपाल ने दिलाई पद की शपथ

छत्तीसगढ़ में बीजेपी के मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री के शपथ के बाद अब प्रोटेम स्पीकर ने शपथ ले ली है। आज रविवार को बीजेपी के वरिष्ठ विधायक रामविचार नेताम ने राजभवन में प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन उन्हें शपथ दिलाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ग्रहण की। इस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत भाजपा विधायक और राजभवन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान और राज्य गीत से हुई।



