छत्तीसगढ़

खेल हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारने का अद्वितीय माध्यम -गरुण मिश्रा

नानगुर स्वामी आत्मानंद विद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

 

जगदलपुर,नवीन श्रीवास्तव।नानगुर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में धूमधाम से तीन दिवसीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खंड स्त्रोत समन्वयक गरुण मिश्रा उपस्थित रहे जिनके द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभिक कार्यक्रम का शुरुआत किया गया ।श्री मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों के बीच खेल के महत्व को सामने रखा और खेल के प्रति बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे जीवन में खेलों का बहुत बड़ा महत्व है खेल हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारने का अद्वितीय माध्यम है।

 

क्रीडा प्रतियोगिता को तेजस के प्राचार्य श्री विनोद सिंह भदोरिया ने भी संबोधित किया उन्होंने भी खेलों के महत्व को सामने रखा। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया मुख्य रूप से कबड्डी ,खो -खो ,वॉलीबॉल शतरंज ,लंबी कूद ,ऊंची कूद, रंगोली चित्रकला फैंसी ड्रेस के साथ वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता को लेकर सभी वर्ग के बच्चों ने खूब उत्साह दिखाया और हर्ष के साथ हिस्सा लेकर इसका आनं भी उठाया। इस दौरान संस्था के शिक्षक श्री संदीप मांझी, भीमेंद्र कुमार सेठिया ,जितेश जोशी ,निकिता बिसेन ,शुभांगी झा निधि रावल ,विक्की गुप्ता भूमिका गुप्ता पोनी कुर्रे, रवि कुमार ,लक्ष्मी गोयल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button