27 साल के युवक के साथ जंगल में क्रूरता, तलवार से दोनों हाथ काटे

महाराष्ट्र के ठाणे से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें पूरे इलाके में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। यहां पुरानी रंजिश के चलते एक पूर्व सभापति ने 27 साल के युवक के दोनों हाथ तलवार से काट दिए। युवक जमीन पर पड़ा छटपटाता रहा और उसके दोनों हाथों से खून के फव्वारे निकलते रहे। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सभापति ने अपने साथियों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया। खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
दरअसल बीती शाम मुरबाड में देवपे गांव का युवक सुशील भोईर (27) मुरबाड बारवी डैम रोड पर रिक्शे से जा रहा था। इसी दौरान मुरबाड पंचायत समिति के पूर्व सभापति श्रीकांत धूमल अपने साथियों के साथ आया और अपनी कार को रिक्शे के सामने खड़ी करके रिक्शे को रोक लिया।



