राष्ट्रीय

विजय दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सशस्त्र बलों के जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- देश सदैव उनका ऋणी रहेगा

नई दिल्ली। भारत में हर साल 16 दिसंबर का दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और बांग्लादेश को आजादी मिली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय दिवस के अवसर पर सशस्त्र बल के कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

 

पीएम मोदी ने लिखा, ‘आज, विजय दिवस पर, हम उन सभी बहादुर नायकों को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने 1971 में निर्णायक जीत सुनिश्चित करते हुए कर्तव्यनिष्ठा से भारत की सेवा की। उनकी वीरता और समर्पण राष्ट्र के लिए अत्यंत गौरव का स्रोत है। उनका बलिदान और अटूट भावना हमेशा लोगों के दिलों और हमारे देश के इतिहास में अंकित रहेगी। भारत उनके साहस को सलाम करता है और उनकी अदम्य भावना को याद करता है।’

Related Articles

Back to top button