संसद भवन में सुरक्षा की बड़ी चूक, सदन के अंदर कूदे दो लोग

नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र के दौरान संसद भवन पर हुए आतंकी हमले की 22वीं बरसी की याद में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के कार्यवाही के बीच एकबार फिर संसद की सुरक्षा की चूक सामने आ गई। शून्यकाल में सत्र चल रहा था तभी दर्शक दीर्घा से दो व्यक्ति कूद गये। उसके कूदते ही अंदर अफरा-तफरी मच गई। स्पीकर ने लोकसभा की कार्रवाई को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया ।
इस घटना के बाद सारे सांसद व अन्य लोग बाहर की ओर भाग निकले। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हे दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनलोगों से संसद भवन स्ट्रीट थाने में पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद नई संसद की सुरक्षा को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेर कर लिया
संसद के बाहर भी हुआ था हंगामा
इससे पहले देश के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले संसद भवन के बाहर बुधवार सुबह कुछ लोगों ने हंगामा किया था। संसद की सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के जवानों ने दो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शनकारियों में एक महिला और एक पुरुष थे। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गैलरी में भरा धुआं
खबरों के अनुसार दो शख्स जब गैलरी से कूदे को सदन में धुआं भी उठा। धुएं विभिन्न रंग के दिख रहे थे। जब सदन में अफरा-तफरी मची और तभी सुरक्षाकर्मियों ने दोनों लोगों को पकड़ा। सांसदों ने बताया कि सबसे पहले खुद सांसदों ने दोनों लोगों को दबोचा इसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया।
शहीदों को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
आतंकी हमले की बरसी के मौके पर पीएम मोदी ने संसद पर हुए हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट भी लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आज, हम 2001 में संसद हमले में शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को याद कर रहे हैं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। खतरे के सामने उनका साहस और बलिदान हमारे देश की स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा। वहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वाले वीर सुरक्षा कर्मियों का राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा। पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने 13 दिसंबर, 2001 को संसद परिसर पर हमला किया था, जिसमें नौ लोग शहीद हुए थे, सुरक्षा बलों ने पांचों आतंकवादियों को मार गिराया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्टï्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद भवन पर हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इससे पहले थोड़ी देर पहले ही सांसद राहुल गांधी शीतकालीन सत्र के 10वें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे थे।



