साफ सफाई को लेकर सड़क पर उतरे विधायक पुरंदर मिश्रा खुद किये साफ सफाई
स्वच्छता सेवा पखवाड़ा पर की सफाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण


रायपुर /नगर उत्तर विधानसभा विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी जवाहर नगर मंडल के तत्वाधान में शारदा चौक स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के प्रतिमा के आसपास साफ सफाई कर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया!
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष श्री संतोष साहू जी, महामंत्री श्री रमेश शर्मा जी, श्री संदीप जंगल जी, रिकी श्रीवास जी, शंकर शर्मा जी, दिनेश शर्मा जी, सुनील शर्मा जी, सोनू राजपूत जी, संतोष निहाल जी, धनेश्वर टांडी जी, सोनू राजपूत, संतोष निहाल, सोहन छतरी एवं समस्त जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रही।
तदुपरांत पास में स्थित हनुमान मंदिर में मथा टेक भगवान बजरंग बली जी का आशीष प्राप्त कर वहां के योगाभ्यास के लिए एकत्रित महिलाओं से मुलाकात किया और उनकी समस्याओं को जाना एवं शीघ्र ही समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया ।



