छत्तीसगढ़

साहू समाज ने लिया अभूतपूर्व फैसला नहीं काटे जाएंगे सगाई, शादी एवं जन्मदिन पर केक

बैठक में हुआ निर्णय :- दूल्हा के जूते को चुराने की परंपरा , समाज में किसी पुरुष की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी को घाट में चूड़ी उतरवाने की परंपरा भी समाप्त करने हुए फैसले

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।विगत दिनों ग्राम छोटे देवड़ा (बकावंड) में बस्तर जिला के जिला साहू समाज का वृहत बैठक आयोजित किया गया था जिसमें जिले के समस्त तहसीलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में सामाजिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

लिए गए अनेक महत्वपूर्ण फैसले:-

सर्वप्रथम प्रदेश स्तर पर जो समाज हितकारी निर्णय लिए गए थे जिसमें सगाई, शादी एवं जन्मदिन पर केक काटने की परंपरा को समाप्त किया गया है उसका जिला स्तर पर भी पालन करने हेतु सहमती व्यक्त किया गया। इसी प्रकार मृत्यु भोज में कलेवा खिलाने पर रोक लगाया गया है। शादी के समय दूल्हा के जूते को चुराने की परंपरा को समाप्त किया गया है। समाज में किसी पुरुष की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी को घाट में चूड़ी उतरवाने की परंपरा को भी समाप्त किया गया है। ऐसे ही एक अन्य सामाजिक परंपरा के अंतर्गत विधवा औरत शादी के समय अपने बेटे का मौर नहीं सौंप सकती, इसे भी समाप्त कर उन्हें मौंर सौपने हेतु छूट दिया गया है।
उक्त सभी निर्णय को समस्त पदाधिकारी की सहमति से प्रस्ताव पारित कर लिया गया।

यह रहे उपस्थित:-

बैठक में मुख्य रूप से जिला के अध्यक्ष सर्वश्री हरी साहू जी उपाध्यक्ष श्री जागेश्वर साहू जी श्री जितेन्द्र साहू जी श्रीमती नीम कुमारी साहू महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू जिला महासचिव श्री विजय कुमार साहू युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री रोहित साहू जगदलपुर नगर साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री उत्तम साहू जी श्री करुणा शंकर साहू छोटे देवड़ा के तहसील अध्यक्ष साहू श्री जगत साहू जी उमरगांव के दूधराज साहू जी धनपूंजी से श्री घनश्याम साहू सींघनपुर से श्री खेमराज साहू मंगलूकचोरा से श्री खुले राम साहू एवं ग्राम छोटे देवड़ा के साहू समाज के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button