छत्तीसगढ़

मोतिबाग के पास अवैध रूप से चल रही चौपाटी पर चला बुलडोजर

राजधानी रायपुर के सालेम स्कूल के सामने स्थित चौपाटी को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। भारी पुलिस बल और निगम के कर्मचारी मौके पर मौजूद है और अवैध दुकानों को यहां से तोड़कर हटाया जा रहा है। यह कार्रवाई सालेम गर्ल्स स्कूल की छात्राओं के विरोध प्रदर्शन बता दें कि स्कूल के सामने  सड़क पर प्रदर्शन किया था। उनका कहना है कि स्कूल की दीवार से लगकर रोज शाम आमलेट, चिकन और मीट के फास्ट फूड की दुकाने लगती हैं। जहां युवक झुंड में जुटते हैं। और जोर जोर से बातें, और गाली गलौज भी करते हैं। इससे दोपहर तीन बजे के बाद के कालखंड की पढ़ाई पर खासा असर पड़ता है। ये दुकानें स्कूल के सामने से लेकर स्टेडियम की गली तक लगती हैं । इस ओर भी मीट-मटन की दुकानें लगती हैं। कुछ लोगों ने तो दुकानों के सीमेंट, ईंट से पक्का कर लिया है। जो किसी रेस्टोरेंट से कम नहीं है। इस पूरे इलाके को चिकन राइस चौपाटी का नाम भी दे दिया गया है। इसका विरोध करते हुए छात्राओं और शिक्षिकाओं ने सड़क पर रैली निकालकर लोगों का ध्यानाकृष्ठ किया था और इन दुकानों को हटाने कि मांग की थीं। बाद की गई है।

Related Articles

Back to top button