छत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या कर पति ने बोरी में भरकर फेंकी लाश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर। विधानसभा थाना क्षेत्रांतर्गत दोंदेकला स्थित पचेड़ा नाला में बोरी में मिले नर कंकाल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति को गिरफ्तार किया है।

 

विधानसभा थाना क्षेत्रांतर्गत दोंदेकला स्थित पचेडा नाला में 25 नवंबर को बोरी मे लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एक सफेद प्लास्टिक की बोरी मे मानव शरीर व कंकाल नुमा खोपडी था। खोपडी में लम्बी काली बाल अधपकी बिखरी हुई थी बोरी का मुंह खुला हुआ था। पुलिस मामले की जांच शुरु करते हुए रायपुर सहित सरहदी जिलों के थानों में दर्ज गुम इंसान के संबंध में जानकारी प्राप्त की जाकर तस्दीक की जा रहीं थी।

 

इस दौरान पुलिस को विधानसभा थाना में दर्ज गुम इंसान साधना सिंह पति आनंद सिंह उम्र 32 साल निवासी दोंदेकला के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों सहित आसपास के लोगो से पूछताछ करने के साथ ही मानव कंकाल के पास प्राप्त हुए कड़ा एवं कपडों के आधार पर कंकाल की पहचान साधना सिंह के रूप में की। पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मृतिका के पति सहित परिजनों से विस्तृत पूछताछ कर बयान लिया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि आनंद सिंह का अपनी पत्नि मृतिका साधना सिंह से विवाद होता रहता था।

मृतिका के पति आनंद सिंह से पूछताछ करने पर वह बार – बार अपना बयान बदलकर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता था। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने साधना सिंह के आचरण पर संदेह की वजह से गला दबाकर हत्या करने के साथ ही साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को बोरी में भरकर घटना स्थल के पास फेंकना बताया गया।

आरोपी आनंद सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Back to top button